1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी की योजनाओं का लाभ उठाकर अपना बिज़नेस शुरू करें युवा: स्मृति ईरानी

मोदी की योजनाओं का लाभ उठाकर अपना बिज़नेस शुरू करें युवा: स्मृति ईरानी

कोहिमा: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नगालैंड के युवाओं से अपना खुद का कारोबार शुरू करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का उपयोग करने को

ईरानी ने युवाओं से...- India TV Hindi
ईरानी ने युवाओं से मोदी की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा

कोहिमा: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नगालैंड के युवाओं से अपना खुद का कारोबार शुरू करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का उपयोग करने को कहा है। स्मृति ईरानी ने कल राज्य की राजधानी से 155 किलोमीटर दूर मोकोकचुंग जिले में चूचूयीमलांग में महात्मा गांधी मानव विकास अकादमी की आधारशिला रखी।

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का जिक्र करते हुए राज्य के युवाओं से योजनाओं का लाभ उठाने को कहा । मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुद्रा बैंक योजना शुरू की है जिसके तहत कोई भी करोबार शुरू करने के लिए 50 हजार रूपये से 10 लाख रूपये का रिण ले सकता है। नगालैंड के लोगों को काफी मेहनती बताते हुए स्मृति ने युवाओं से कल्शण योजनाओं का लाभ उठाने को कहा ।

Latest India News