A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर को नए साल का तोहफा: मोबाइल फोन पर एसएमएस बहाल, सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी ब्रॉडबैंड इंटरनेट

कश्मीर को नए साल का तोहफा: मोबाइल फोन पर एसएमएस बहाल, सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी ब्रॉडबैंड इंटरनेट

साढ़े चार महीने बाद मंगलवार मध्यरात्रि से कश्मीर में सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा और सभी मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवा बहाल कर दी गई है।

<p>Jammu Kashmir</p>- India TV Hindi
Jammu Kashmir

जम्मू। साढ़े चार महीने बाद मंगलवार मध्यरात्रि से कश्मीर में सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा और सभी मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवा बहाल कर दी गई है। यह कदम नववर्ष के आगमन के साथ उठाया गया है। हालाँकि मोबाइल इंटरनेट के अलावा अधिकतर सेवाएं प्रतिबंध के एक सप्ताह के भीतर जम्मू में शुरू कर दी गई थीं लेकिन कश्मीर में लैंडलाइन और पोस्ट पेड सेवा कई चरणों में बहाल की गई। 

जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी सरकारी अस्पतालों में 31 दिसंबर मध्यरात्रि से इंटरनेट सेवा और सभी मोबाइल फोन पर पूरी तरह से एसएमएस सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है।’’ 

यह कदम नववर्ष के आगमन के साथ उठाया गया है। कश्मीर में अभी मोबाइल पर इंटरनेट और प्री पेड मोबाइल सेवा बहाल होना बाकी है। 

Latest India News