1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम का बिगड़ा मिजाज, कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश

मौसम का बिगड़ा मिजाज, कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। इनमें गुलमर्ग और सोनमर्ग के पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। जम्मू क्षेत्र में रविवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग के

kashmir- India TV Hindi
kashmir

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। इनमें गुलमर्ग और सोनमर्ग के पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। जम्मू क्षेत्र में रविवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि राज्य में सोमवार से बारिश थमने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को गुलमर्ग में 10 इंच और सोनमर्ग में आठ इंच बर्फ पड़ी। राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। लद्दाख के जांस्कर क्षेत्र में भारी बर्फबारी की खबर है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हुई।

लोटस ने कहा, " राज्य में 16 मार्च से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा सकता है। इसके असर में पूरे हफ्ते तक राज्य में बारिश हो सकती है।"

Latest India News