1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में उंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

उत्तराखंड में उंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

देहरादून: उत्तराखंड की उंची पहाडि़यों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गयी है जिससे सर्दी में ठिठुरन बढ़ गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब,

Snowfall on the high peaks of Uttarakhand- India TV Hindi
Snowfall on the high peaks of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड की उंची पहाडि़यों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गयी है जिससे सर्दी में ठिठुरन बढ़ गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, नंदा देवी आदि सहित उत्तराखंड के ज्यादातर उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की खबर है वहीं राजधानी देहरादून सहित अनेक इलाकों में कल रात से रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

चोटियों पर बर्फबारी और घाटियों में बारिश होने के साथ ही बर्फीली हवायें भी चल रही हैं। मौसम में आये इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग ने देहरादून में कल दिन में दर्ज किये गये 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में आज कम से कम चार-पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है।

सर्दी और बारिश के कारण दफ्तरों में भी उपस्थिति प्रभावित रही जबकि सड़कों पर अपेक्षाकृत कम यातायात देखने को मिला। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 10 दिसंबर की शाम से अगले 36 घंटों के लिये उत्तराखंड में विशेष रूप से चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में 3000 मीटर से अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के मददेनजर राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

Latest India News