1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर पाबंदी, इंटरनेट नहीं चला सकते इन देशों के लोग

फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर पाबंदी, इंटरनेट नहीं चला सकते इन देशों के लोग

ग्लोबल होती दुनिया और तेजी से विस्तार ले रही तकनीक के दौर में भी आज विश्व के नक्शे पर कुछ देश ऐसे हैं जहां लोग सोशल साइट्स से कोसों दूर हैं, वहीं इंटरनेट की पहुंच भी सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित है।

banned- India TV Hindi
banned

नई दिल्ली: ग्लोबल होती दुनिया और तेजी से विस्तार ले रही तकनीक के दौर में भी आज विश्व के नक्शे पर कुछ देश ऐसे हैं जहां लोग सोशल साइट्स से कोसों दूर हैं, वहीं इंटरनेट की पहुंच भी सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी हाल ही में सोशल साइट फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगा रखा था। कारण चाहें जो भी हों लेकिन एक सभ्य और आधुनिक समाज में यह तथ्य पचा पाना मुश्किल है कि दुनिया के कुछ फीसदी लोग फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसी साइट्स नहीं चला सकते। जानिए किन देशों के लोग नहीं चला सकते सोशल साइट्स और इंटरनेट।

नार्थ कोरिया: नार्थ कोरिया में इंटरनेट का इस्तेमाल करना सख्त तौर पर मना है। ऐसे में यहां पर फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब चलाने की बात भी करना बेइमानी सा लगता है। नार्थ कोरिया की 4 फीसदी आबादी के पास ही इंटरनेट की पहुंच है।

सऊदी अरब: सऊदी अरब में भी इंटरनेट पर काफी हद तक पाबंदी है। यहां पर करीब 40,000 साइट्स पर प्रतिबंध है। साथ ही उन साइट्स पर भी रोक है जहां राजशाही के इस्लामी मान्यताओं के साथ असंगत किसी भी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

तुर्की: नाटो के सदस्य तुर्की में भले ही लोकतांत्रित प्रणाली से शासन चलता हो लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि तमाम कारणों के चलते तुर्की में सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। तुर्की में साल 2014 को सरकार के करप्शन स्कैंडल के सामने आने के बाद ट्विटर पर पाबंदी लगा दी गई थी। आपको बता दें यूट्यूब में एक वीडियो अपलोड किया गया था जिसमें मॉर्डन तुर्की के फाउंडर का मजाक उड़ाया गया था।

अगली स्लाइड में पढ़ें और किन देशों में है इस तरह की पाबंदी

Latest India News