1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी को क्यों मारा पूछने पर रो पड़े सोमनाथ, आज होंगे द्वारका कोर्ट में पेश

पत्नी को क्यों मारा पूछने पर रो पड़े सोमनाथ, आज होंगे द्वारका कोर्ट में पेश

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती गुरुवार को जांचकर्ताओं के सवालों के जवाब देते देते रो पड़े। जांचकर्ता उन्हें उनके द्वारका स्थित आवास पर ले गए, जहां दहेज प्रताड़ना और हत्या के

द्वारका कोर्ट में...- India TV Hindi
द्वारका कोर्ट में सोमनाथ भारती की पेशी आज

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती गुरुवार को जांचकर्ताओं के सवालों के जवाब देते देते रो पड़े। जांचकर्ता उन्हें उनके द्वारका स्थित आवास पर ले गए, जहां दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास के मामलों के सिलसिले में उनका उनकी पत्नी से आमना सामना कराया गया।

भारती की याचिका पर जहां सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा, वहीं पुलिस आज उन्हें द्वारका कोर्ट में पेश करेगी। सुप्रीम कोर्ट सोमनाथ और उनकी पत्नी के बीच मध्यस्थता को लेकर सुनवाई करेगा। सोमनाथ भारती की दो दिन की पुलिस रिमांड भी आज ख़त्म हो रही है।

पुलिस ने भारती के खिलाफ दायर प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 212 भी जोड़ दी है, जो अपराधी को पनाह देने से जुड़ी है। पुलिस ने बताया कि अब तक 5 व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिन्होंने विधायक की फरारी के दौरान भारती को पनाह दी।

पुलिस के संयुक्त आयुक्त देपेन्द्र पाठक ने कहा कि हमने मौजूदा FIR में भारतीय दंड संहिता की धारा 212 भी जोड़ दी है, ताकि हम अदालत से भारती की पुलिस हिरासत कम से कम एक दिन के लिए बढ़वा सकें और उसे उन स्थानों पर ले जा सकें, जहां फरारी के दौरान वह रूके। इस बीच भारती से पूछताछ करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि कल रात पूछताछ के दौरान जब उनसे अपनी पत्नी पर हमला करने के कारण और इसके तरीके के बारे में पूछा गया तो वह रो पड़ें।

इसके अलावा अपने पालतू कुत्ते को पत्नी लिपिका मित्रा पर छोड़ने के आरोपों के बारे में भी पूछा गया। उनसे उस खास शब्द के बारे में भी पूछा गया, जो उन्होंने अपनी पत्नी से कहा, जिसकी वजह से वह पुलिस के पास जाने को मजबूर हुईं। भारती का फरीदाबाद के उस व्यवसायी के ड्राइवर से भी सामना कराया गया, जिससे भारती ने कार लेकर उसका इस्तेमाल दिल्ली से भागने में किया था।

Latest India News