A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: मां से दुष्कर्म की कोशिश में बेटा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: मां से दुष्कर्म की कोशिश में बेटा गिरफ्तार

पीड़िता महिला को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

<p>चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
Image Source : PTI चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के आर.सी. मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश में पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। सीओ ने यह जानकारी रविवार को दी। नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित कुमार ने बताया कि आर.सी. थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक केसरी (25) शहर में आइसक्रीम का ठेला लगाकर जीवन यापन करता है।

शुक्रवार उसने शराब के नशे में अपनी 46 साल की मां से कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। उसके पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर केसरी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता महिला को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

Latest India News