1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 16Th Loksabha: सदन में खामोश रहे सोनिया और राहुल, नहीं पूछे सवाल

16Th Loksabha: सदन में खामोश रहे सोनिया और राहुल, नहीं पूछे सवाल

संसद के निचले सदन में लोकसभा सवाल पूछने के मामले में महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना सबसे आगे है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 16वीं लोकसभा में अब तक कोई सवाल नहीं पूछा है।

Sonia and Rahul Gandhi- India TV Hindi
Sonia and Rahul Gandhi

नई दिल्ली: यह तथ्य इंडियास्पेंड वेबसाइट के माध्यम से 15 जुलाई 2016 तक के ताजा विश्लेषण डेटा के तहत सामने आया है। इस डेटा में यह बात सामने आई है कि लोकसभा में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वालों में शिवसेना अव्वल है। महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने सबसे ज्यादा 568 सवाल पूछे हैं।

Lok Sabha

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा संसदीय सत्र में एक भी सवाल नहीं पूछा है। वहीं कांग्रेस की तरफ से सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अब तक 128 सवाल पूछ चुके हैं।

Lok Sabha

Lok Sabha

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन के असदुद्दीन ओवैसी ने 448 सवाल पूछे हैं, जबकि भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने एक भी सवाल नही पूछा।

गौरतलब है कि 8 मई 2014 को गठित हुई 16वीं लोकसभा को 2 साल बीत चुके हैं और इस दौरान करीब संसद से आठ सत्र हो चुके हैं जब सदन में सासंदों की मौजूदगी दर्ज हुई है।   

Latest India News