1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी ने किया वाड्रा का बचाव, मोदी पर किया हमला

सोनिया गांधी ने किया वाड्रा का बचाव, मोदी पर किया हमला

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुक्त भारत की साजिश के तहत उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।

sonia gandhi- India TV Hindi
sonia gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुक्त भारत की साजिश के तहत उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा का बचाव करते हुए कहा कि, सरकार बिना भेदभाव के जांच कराए, दूध का धूध और पानी का पानी हो जाएगा।

साथ ही मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी PM हैं,शहंशाह नहीं।

क्या है मामला:

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक एक विवादित आर्म्स डीलर ने लंदन में राबर्ट वाड्रा के लिए एक बेनामी कोठी खरीदी है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने वाड्रा और संजय भंडारी से जुड़ी बेनामी प्रॉपर्टी मामले की जांच के लिए भारत सरकार, प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट को लेटर लिखा है। हालांकि कांग्रेस इस तरह की रिपोर्ट को खारिज कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के ब्रायंस्‍टन स्‍क्‍वेयर में 12 एलर्टन हाउस नाम के इस घर को अक्‍टूबर 2009 में करीब 19 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और जून 2010 में बेच दिया गया था। जबकि वाड्रा के वकीलों की दलील है कि किसी भी रूप में इस घर पर वाड्रा का मालिकाना हक नहीं है और वाड्रा और उनके असिस्‍टेंट ने संजय भंडारी के साथ किसी तरह का फाइनैंशल ट्रांजेक्‍शन नहीं किया है।

Latest India News