रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनकी पार्टी को हवालाबाज कहने पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि उन्हें व्यापमं और ललितगेट काण्ड के बारे में क्या कहना है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुख्य प्रतिपक्षी दल (कांग्रेस) को हवालाबाज कहने के बारे में हुए एक सवाल पर सोनिया गांधी ने पलटवार करते हुए कहा, मध्य प्रदेश (व्यापमं) का मामला, विदेश मंत्री (सुषमा स्वराज) का मामला, राजस्थान की मुख्यमंत्री (ललितगेट) के मामले के बारे में उन्हें क्या कहना है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से हवाबाजी करने संबंधी टिप्पणी का जिक्र किए बिना आज भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने कालाधन पर कठोर कानून बनाया है। कालेधन पर कठोर कानून से हवालेबाजों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है, वे परेशान हो गए हैं।
मोदी ने कहा, हवालेबाज लोकतंत्र के मार्ग में रूकावटें डालने का काम कर रहे हैं। काले धन पर सख्त कानून बनने से हवालाबाज परेशान हो गए हैं। सोनिया गांधी ने इससे पूर्व अपने दो दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन आज स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन कांग्रेसियों के घर भी गईं, जिनके परिवारों में हाल के दिनों में कोई गमी आदि की घटना हुई थी।
Latest India News