A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी अतंरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी, बहुत जल्द होगा अगले अध्यक्ष का चुनाव- कांग्रेस

सोनिया गांधी अतंरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी, बहुत जल्द होगा अगले अध्यक्ष का चुनाव- कांग्रेस

सोनिया गांधी कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। कल यानी 10 अगस्त को सोनिया गांधी का अंतरिम अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

sonia gandhi to remain congress president- India TV Hindi
Image Source : PTI sonia gandhi to remain congress president

नई दिल्ली। सोनिया गांधी कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। कल यानी 10 अगस्त को सोनिया गांधी का अंतरिम अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि बहुत जल्द अगले अध्यक्ष का चुनाव होगा। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सोनिया गांधी का कार्यकाल खत्म होने को आ रहा है। कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (सीडब्लूसी) उचित प्रक्रिया का पालन करेगी। यह निकट भविष्य में किया जाएगा और रिजल्ट आपके सामने होगा। यह कांग्रेस के संविधान में लिखा है, हम इसे करने के लिए बाध्य हैं और यह किया जा रहा है।

आपको बता दें कि सोनिया गांधी पिछले साल 10 अगस्त को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। इससे पहले सोनिया गांधी ने 1998 से लेकर 2017 तक कांग्रेस की कमान संभाली थी, जिसके बाद राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।

 

Latest India News