1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, हालत स्थिर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, हालत स्थिर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि 30 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी को आज डिस्चार्ज कर दिया गया।

Sonia Gandhi- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO Sonia Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि 30 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी को आज डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज के समय उनकी हालत स्थिर थी।

बता दें कि सोनिया गांधी को गुरुवार शाम को भर्ती कराया गया था और उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार दिख रहा था। बताया जा रहा था कि सोनिया गांधी को अस्थमा की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगा राम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने बताया था कि उन्हें यहां नियमित परीक्षण और जांच के लिए लाया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Latest India News