1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम दिल्ली में इमारत ढहने से 5 की मौत

पश्चिम दिल्ली में इमारत ढहने से 5 की मौत

नयी दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में आज रात 4 मंजिला एक इमारत के ढह जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि भवन के पास में एक नई इमारत बनाने के लिए खुदाई चल रही थी जिस कारण यह ढह गया।

अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ है।

Latest India News