1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक पहुंचा मॉनसून, अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की उम्मीद

कर्नाटक पहुंचा मॉनसून, अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की उम्मीद

बैंगलुरु: कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बेंगलुरु में बादल

कर्नाटक पहुंचा...- India TV Hindi
कर्नाटक पहुंचा मॉनसून, झमाझम बारिश की उम्मीद

बैंगलुरु: कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बेंगलुरु में बादल छाने, बारिश और गरज के साथ बौछार होने की भविष्यवाणी की है।
 
राज्य में शुक्रवार को 0.4 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य में शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
 
अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरु में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Latest India News