1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मानसून में भीगा पूरा भारत, औसत से कम होगी बारिश

मानसून में भीगा पूरा भारत, औसत से कम होगी बारिश

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है। आईएमडी ने पहले मानसूनी बारिश के औसत से कम रहने का अनुमान

मानसून में भीगा पूरा...- India TV Hindi
मानसून में भीगा पूरा भारत

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है। आईएमडी ने पहले मानसूनी बारिश के औसत से कम रहने का अनुमान जाहिर किया था। मानसून यद्यपि केरल में अपने तय समय से चार दिन की देरी के साथ पांच जून को पहुंचा, लेकिन जल्द ही इसने पूरे देश को अपने आगोश में ले लिया, जबकि यह आम तौर पर 15 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है।

आईएमडी ने अपने बयान में कहा, "मानसून और आगे बढ़कर पश्चिमी राजस्थान के शेष हिस्सों में पहुंच गया। इस तरह इसने आज 26 जून को पूरे देश को अपने दायरे में ले लिया। मानसून उत्तराखंड में काफी मजबूत है और उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से और केरल में सक्रिय है।" 

यह भी पढ़े- VIDEO: उत्तराखंड में फिर दो साल पुरानी आफत की बारिश

बयान के मुताबिक, "जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तटवर्ती कर्नाटक तथा केरल में आज बादल गरज रहे हैं।"

बयान के मुताबिक पश्चिमी तट के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर अगले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

देश के अन्य स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। निजी मौसम पूर्वानुमानन कंपनी स्काईमेट ने हालांकि कहा है कि कुछ अपवादों को छोड़कर आम तौर पर अगले कुछ दिनों में बारिश कम होगी। स्काईमेट के अधिकारी महेश पालावत ने आईएएनएस से कहा, "सात जुलाई के बाद ही मानसूनी बारिश पूरे देश में तेज होगी।"

Latest India News