1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया

मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया

समाजवादी पार्टी की अंदरुनी लड़ाई अब धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगी है। पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस अखिलेश यादव की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद दिया गया है।

Mulayam akhilesh- India TV Hindi
Mulayam akhilesh

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की अंदरुनी लड़ाई अब धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगी है। पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस अखिलेश यादव की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद दिया गया है। पार्टी सुप्रीमो की तरफ से कहा गया है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। मुलायम सिंह ने राम गोपाल यादव को भी फर्रुखाबाद में दिए उनके बयान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आपको बता दें कि पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह की तरफ से जारी लिस्ट में अपने समर्थकों का नाम कटने से नाराज अखिलेश ने अपनी तरफ से 235 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में उन्होंने अपने समर्थकों के नाम को शामिल किया और शिवपाल समर्थक कुछ नामों को हटा दिया। 

पार्टी में बढ़ते विवादों के बीच मुलायम सिंह यादव ने अपने घोषित प्रत्याशियों की शनिवार को बैठक बुलायी है। बताया जाता है कि इस बैठक में वे उम्मीदवारों का मन टटोलेंगे। इसके बाद वे किसी फैसले की तरफ कदम बढ़ाएंगे। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Latest India News