1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैसी होगी स्मार्ट सिटी और मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं

कैसी होगी स्मार्ट सिटी और मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं

देश में 100 नए स्मार्ट शहरों को बनाए जाने की दिशा में आज पहला कदम उठा लिया गया है। आज उन 20 शहरों के नाम की घोषणा कर दी गई जिन्हें सबसे पहले स्मार्ट बनाया जाएगा। इन शहरों में यूपी और बिहार का कोई भी नाम शामिल नहीं है।

smart cities india- India TV Hindi
smart cities india

नई दिल्ली: देश में 100 नए स्मार्ट शहरों को बनाए जाने की दिशा में आज पहला कदम उठा लिया गया है। आज उन 20 शहरों के नाम की घोषणा कर दी गई जिन्हें सबसे पहले स्मार्ट बनाया जाएगा। इन शहरों में यूपी और बिहार का कोई भी नाम शामिल नहीं है। हालांकि यह पहली सूची है अभी 80 और शहरों के नाम का खुलासा होना बाकी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से वादा किया है कि वो देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी में तब्दील कर देंगे। 

 

क्या है स्मार्ट सिटी:

जीवन की सबसे अहम जरूरतों को पूरा करना और बेहतर अवसरों का फायदा उपलब्ध करवाना ही एक स्मार्ट सिटी की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए डिजिटल माध्यम और सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर इस्तेमाल, बेहतर शहरी योजनाएं, पीपीपी मॉडल का सही उपयोग और नीतियों में परिवर्तन लाकर बदलाव की कोशिश होगी। इस सब में व्यक्ति को सबसे आगे रखा जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के अप्रोच की अगर बात की जाए तो इसमें ऐसे शहरों का विकास किया जाएगा जो वहां के निवासियों को एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और गुणवत्ता भरा जीवन उपलब्ध कराएगा। साथ ही यहां स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा साथ ही समस्या का स्मार्ट समाधान भी खोजा जा सकेगा।

आपकी स्मार्ट सिटी में कौन-कौन से फैक्टर होंगे शामिल:

  • पर्याप्त पानी की आपूर्ति
  • पर्याप्त बिजली की आपूर्ति
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ स्वच्छता का विशेष ख्याल
  • शहरी आवागमन और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा
  • गरीबों के लिए किफायती घर की व्यवस्था।
  • बेहतर आईटी कनेक्टिविटी और डिजिटलाइजेशन
  • बेहतर सरकार विशेषकर ई-गवर्नेंस और जन भागीदारी
  • सहज और रहने लायक वातावरण
  • नागरिकों की सुरक्षा, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की
  • स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान

Latest India News