1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में छोटा राजन के खिलाफ मामलों की सुनवाई विशेष अदालत करेगी

मुंबई में छोटा राजन के खिलाफ मामलों की सुनवाई विशेष अदालत करेगी

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने प्रत्यर्पित करके लाये गये माफिया सरगना छोटा राजन से जुड़े मामलों की सुनवाई करने के लिए एक विशेष अदालत मनोनीत की है। एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा, सरकार ने

special court will prosecute Chhota Rajan in Mumbai- India TV Hindi
special court will prosecute Chhota Rajan in Mumbai

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने प्रत्यर्पित करके लाये गये माफिया सरगना छोटा राजन से जुड़े मामलों की सुनवाई करने के लिए एक विशेष अदालत मनोनीत की है। एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा, सरकार ने इस संबंध में अनुमति मांगी थी और अब उच्च न्यायालय ने मुम्बई में एक अदालत मनोनीत कर दी है।

नई अदालत के बारे में सरकारी अधिसूचना एक या दो दिन में जारी कर दी जाएगी। छोटा राजन उर्फ राजेंद्र निखलजे महाराष्ट्र में करीब 70 मामलों का सामना कर रहा है, जिसमें पत्रकार जे डे की हत्या का मामला भी शामिल है।

पिछले महीने यहां की मकोका अदालत ने उसके खिलाफ एक पेशी वारंट जारी किया था और दिल्ली के तिहाड़ जेल के अधिकारियों को उसे सात जनवरी को पेश करने का निर्देश दिया था। राजन को इंडोनेशिया के बाली हवाई अड्डे से 25 अक्तूबर को तब गिरफ्तार किया गया था जब वह वहां आस्ट्रेलिया से पहुंचा था। उसे बाद में भारत को प्रत्यर्पित कर दिया गया था। महाराष्ट्र सरकार ने उसके खिलाफ सभी मामलों को सीबीआई को सौंप दिया है।

Latest India News