1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए किया जाएगा नए आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल: महबूबा

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए किया जाएगा नए आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल: महबूबा

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार प्रधानमंत्री के 80,000 करोड़ रूपये के पैकेज का उपयोग बाढ़ प्रभावित लोगों को नये सिरे से राहत देने, व्यापक पैमाने पर

बाढ़ प्रभावित लोगों...- India TV Hindi
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए किया जाएगा नए आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल: महब

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार प्रधानमंत्री के 80,000 करोड़ रूपये के पैकेज का उपयोग बाढ़ प्रभावित लोगों को नये सिरे से राहत देने, व्यापक पैमाने पर पुनर्वास, पुनर्निमाण और आर्थिक कायाकल्प के लिए करेगी।

लोकसभा सदस्य महबूबा ने पीडीपी पदाधिकारियों की बैठक में कल कहा, ‘प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 80,000 करोड़ रूपये के आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल सरकार व्यापक पैमाने पर पुनर्वास, पुनर्निर्माण और आर्थिक कायाकल्प पर करेगी और लोग इसके नतीजों को देखेंगे।’

उन्होंने कहा कि यह पैकेज पिछले साल के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत भरा होगा और साथ ही सड़क नेटवर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, उर्जा और शहरी विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बड़े बदलाव में भी सहायक होगा।

महबूबा ने पार्टी के राजनीतिक और आर्थिक एजेंडे को निचले स्तर तक ले जाने के लिए पार्टी कैडरों की प्रशंसा की।

Latest India News