1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस की विशेष टीम सीडी कांड की जांच करेगी

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम सीडी कांड की जांच करेगी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा आप सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी की जांच करेगी। अपराध शाखा ने इस जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया है।

Sandeep kumar CD cand- India TV Hindi
Image Source : PTI Sandeep kumar CD cand

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा आप सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी की जांच करेगी। अपराध शाखा ने इस जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया है। 

दिल्ली बीजेपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा से मुलाकात की थी और आप के बर्खास्त मंत्री, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर महिलाओं के खिलाफ अपने सार्वजनिक प्राधिकार का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया। 

उनकी शिकायत के बाद जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई। मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। विशेष पुलिस आयुक्त ताज हसन ने बताया, डीसीपी (अपराध) भीष्म सिंह के नेतृत्व वाली एक टीम मामले के सभी पहलुओं की जांच करेगी। हम कानून के मुताबिक काम करेंगे। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीडी फोरेंसिक जांच के लिए भेजी जाएगी। टीम इस बात की जांच करेगी कि सीडी में दिखाई गई महिला पीडि़ता हैं या इस प्रकरण में शामिल हैं। संदीप कुमार को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Latest India News