1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सांबा: बेकाबू ट्रक ने 16 को कुचला, पहिए के बीच भी सलामत रहा बच्चा

सांबा: बेकाबू ट्रक ने 16 को कुचला, पहिए के बीच भी सलामत रहा बच्चा

सांबा: जम्मू के सांबा में एक तेज़ रफ्तार ट्रक कार को टक्कर मारता हुआ दुकान में घुस गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि बारह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

samba accident- India TV Hindi
samba accident

सांबा: जम्मू के सांबा में एक तेज़ रफ्तार ट्रक कार को टक्कर मारता हुआ दुकान में घुस गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि बारह लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि ये चमत्कार से कम नहीं कि इतने भीषण हादसे के बीच वहां मौज़ूद एक बच्चा बाल-बाल बच गया।

जम्मू के सांबा में एक तेज़ रफ्तार ट्रॉला ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार पर जा गिरा और फिर वहीं बनी एक दुकान में घुस गया। ट्रक के रफ्तार का अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि कार से टकराने के बाद उसे भी दुकान में घसीट ले गया। इस हादसे में मौके पर मौजूद चार लोगों की मौत हो गई जबकि बारह लोग घायल हो गए। लेकिन इतने बड़े हादसे के बीच एक चमत्कार हुआ, एक छोटा बच्चा ट्रक के पहियों के बीच आकर भी बच गया।

चश्मदीदों के अनुसार जिस वक्त ये हादसा हुआ वो बच्चा अपनी मां-बहन और पिता के साथ दुकान में था। जब ट्रक का अगला हिस्सा कार समेत दुकान में घुसा तो ये पूरा परिवार उसकी चपेट में आ गया। हादसे में एक बच्ची समेत दो महिलाएं और एक पुरूष की मौत हो गई लेकिन बच्चे की जान बाल-बाल बच गई।

बच्चे को हल्की चोटें आई हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद इलाके के लोगों ने घायलों को जल्दी-जल्दी अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस और सेना के जवानों ने जेसीबी मशीनों की मदद से ट्रक को सीधा कर बाहर निकाला। इस भीषण हादसे में ट्रक का ड्राइवर पूरी तरह बच गया। फिलहाल ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।

देखिए वीडियो-

Latest India News