1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेज़ रफ्तार ट्रक ने नेशनल हाइवे-86 पर मां-बेटी को कुचला

तेज़ रफ्तार ट्रक ने नेशनल हाइवे-86 पर मां-बेटी को कुचला

विदिशा: विदिशा के बंटीनगर इलाके में नेशनल हाइवे-86 पर तेज रफ़्तार से आ रहे रेत से भरे एक ट्रक ने मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौके पर ही मौत

 Speeding truck killed mother-daughter- India TV Hindi
Speeding truck killed mother-daughter

विदिशा: विदिशा के बंटीनगर इलाके में नेशनल हाइवे-86 पर तेज रफ़्तार से आ रहे रेत से भरे एक ट्रक ने मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई और वहां जमा गुस्साई भीड़ ने पास में ही ज्वलनशील पदार्थ से भरे एक टैंकर समेत तीन ट्रकों में आग लगा दी और कई वाहनों से तोड़फोड़ कर दी। फायर ब्रिगेड की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर में लगी आग को तुरंत ही बुझा दिया गया। अगर टैंकर में लगी आग भड़क जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस पर गुस्साई भीड़ ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

बताया जाता है कि यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब मां-बेटी नेशनल हाइवे पर स्थित बंटी नगर इलाके में पैदल जा रही थीं। तभी रेत से भरा एक ट्रक काफी तेज़ रफ्तार से वहां से गुज़र रहा था और उसने दोनों को कुचल दिया। उन दोनों की मौत से गुस्साई भीड़ ने वहां खड़े वाहनों को आग लगा दी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उल्टे पुलिस पर ही पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। वरिष्ठ प्रशासनिक  अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

गौरतलब है कि दिन के समय शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री होने के बाद भी शहर में से भारी वाहन बेहद तेज़ रफ़्तार से गुजरते है जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। फिलहाल यही जांच का विषय है कि नो-एंट्री के बाद भी भारी वाहन शहर में आखिर यहां कैसे दाखिल हो जाते हैं। पुलिस ने भी जांच का आश्वासन देकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Latest India News