1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्पाइस जेट इंदौर, गया से हज यात्रा के लिए चलाएगी विमान

स्पाइस जेट इंदौर, गया से हज यात्रा के लिए चलाएगी विमान

सस्ती विमानन सेवा देने वाली कंपनी स्पाइस जेट ने आज कहा कि वह इंदौर और गया से हज यात्रा के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी।

spice jet- India TV Hindi
spice jet

नई दिल्ली: सस्ती विमानन सेवा देने वाली कंपनी स्पाइस जेट ने आज कहा कि वह इंदौर और गया से हज यात्रा के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वह दोनों शहरों से सउदी अरब के जेद्दाह और मदीना के लिए दो एयरबस 320 विमानों का परिचालन करेगी। यह उड़ानें चार अगस्त से तीन सितंबर के बीच संचालित की जाएंगी।

स्पाइस जेट को उम्मीद है कि वह करीब 8,000 यात्रियों को हज यात्रा पर ले जाएगी। कंपनी ने कहा कि हाजियों की गया के लिए वापसी यात्रा 17 सितंबर और इंदौर के लिए वापसी यात्रा 30 सितंबर निर्धारित की गई है।

Latest India News