1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं रहे स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरू

नहीं रहे स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरू

अहमदाबाद: बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरू, प्रमुख स्वामी का रविवार को बोटाड जिले के सारंगपुर में निधन हो गया। वृद्धावस्था से जुड़ी समस्याओं के चलते कुछ समय से बीमार स्वामी ने आज शाम छह

 स्वामीनारायण संस्था - India TV Hindi
स्वामीनारायण संस्था

अहमदाबाद: बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरू, प्रमुख स्वामी का रविवार को बोटाड जिले के सारंगपुर में निधन हो गया। वृद्धावस्था से जुड़ी समस्याओं के चलते कुछ समय से बीमार स्वामी ने आज शाम छह बजे अंतिम सांस ली। उनका सारंगपुर मंदिर में इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 95 वर्षीय धार्मिक गुरू को यह कहते हुए श्रद्धांजलि दी कि वह मेरे मार्गदर्शक थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनिया ने कहा कि वह अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। देश और मानवता ने एक संत खो दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी स्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि करूणा और सेवा का उनका संदेश एक प्रेरणा बना रहेगा।

Latest India News