1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खिलाड़ी को 200 रु. के लिए जवानों ने ट्रेन से फेंका, मौत

खिलाड़ी को 200 रु. के लिए जवानों ने ट्रेन से फेंका, मौत

लखनऊ: यूपी के कासगंज में महज 200 रुपयों के लिए रेलवे पुलिस के सिपाहियों ने एक राष्ट्रीय खिलाडी को चलती ट्रेन से नींचे फैंक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। यह घटना

खिलाड़ी को 200 रु. के लिए...- India TV Hindi
खिलाड़ी को 200 रु. के लिए जवानों ने ट्रेन से फेंका, मौत

लखनऊ: यूपी के कासगंज में महज 200 रुपयों के लिए रेलवे पुलिस के सिपाहियों ने एक राष्ट्रीय खिलाडी को चलती ट्रेन से नींचे फैंक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

यह घटना कासगंज की है। होशियार सिंह तलवारबाज़ था। पुलिस ने दो सिपाहियों रामविलास और राजेश समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

होशियार अपने बेटे युवराज का मुंडन कराकर परिवार के साथ कासगंज से मथुरा लौट रहे थे। पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में मां-बेटे और पत्नी को बिठा होशियार जनरल कंपार्टमेंट में बैठे।

कुछ देर बाद बेटे की तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी पत्नी ज्योति ने उन्हें फोन कर बुलाया, तभी जीआरपी के जवानों ने होशियार को महिला बोगी में पकड़ लिया। छोड़ने के लिए 200 रूपए रिश्वत मांगी, होशियार ने देने से मना कर दिया, और यही उसका गुनाह बन गया, 200 रूपए की रिश्वत न मिलने से खिसियाए घूसखोरों ने चलती ट्रेन से होशियार को नीचे फेंक दिया।

होशियार के साथ हुई वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। होशियार के परिवार में मातम है तो पूरे मथुरा शहर में एक होनहार खिलाडी़ की मौत पर गुस्सा।

Latest India News