नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में संविधान और बी.आर. अंबेडकर पर हुई चर्चा पर संतोष जताया। उन्होंने मंगलवार को सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्रों तक अंबेडकर के संदेश को ले जाएं।
एक ज्ञात सूत्र ने बताया, "प्रधानमंत्री ने कहा कि चर्चा अच्छी थी। ऐसी अच्छी चर्चा लंबे समय के बाद सुनने को मिली। उन्होंने कहा कि यह बात महज दो दिन का कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। संदेश को अपने क्षेत्र के लोगों तक ले जाना चाहिए।"
मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी का जन्मदिन (25 दिसंबर) और स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन (12 जनवरी) बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे लोगों तक अंबेडकर, वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद के विचार लेकर जाएं।
सांसदों को 'नरेंद्र मोदी मोबाइल अप्लीकेशन' भी दिखाया गया। इसमें प्रधानमंत्री और उनकी गतिविधियों के बारे में जरूरी जानकारियां दी गई हैं। एक मंत्री ने कहा, "यह एप प्रधानमंत्री, उनके कार्यक्रम, सरकार की जनधन जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में और इन पर मीडिया रपटों के बारे में जानकारी देगा।"
Latest India News