1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीलंका नौसेना ने तमिलनाडु के 34 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका नौसेना ने तमिलनाडु के 34 मछुआरों को गिरफ्तार किया

रामेश्वरम: श्रीलंका के नौसैनिकों ने पाक जलडमरू में कच्चातीवु के नजदीक और श्रीलंका के तट के करीब आज अलग-अलग समूहों में तमिलनाडु के 34 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मत्स्य पालन विभाग के एक सहायक

श्रीलंका ने तमिलनाडु...- India TV Hindi
श्रीलंका ने तमिलनाडु के 34 मछुआरों को गिरफ्तार किया

रामेश्वरम: श्रीलंका के नौसैनिकों ने पाक जलडमरू में कच्चातीवु के नजदीक और श्रीलंका के तट के करीब आज अलग-अलग समूहों में तमिलनाडु के 34 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

मत्स्य पालन विभाग के एक सहायक निदेशक ने नाम जाहिर नहीं करने के अनुरोध पर बताया कि पुडुकोट्टई जिले के कोट्टैपट्नम के 23 मछुआरों को श्रीलंकाई तट के नजदीक नेदुनतीवू से और अन्य को कच्चातीवु के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे मछली पकड़ रहे थे।

श्रीलंका के नौसैनिकों ने कथित तौर पर दो नावों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया और मछली पकड़ने वाले 40 जालों को भी तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मछुआरों को क्रमश: तलैमन्नार और कंगेसंतुरई ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि सात अन्य नौकाओं को भी जब्त किया गया है।

Latest India News