रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंका की नौसेना के कर्मियों ने कच्चातिवू और धनुषकोडी के बीच पांच लाख रूपये की कीमत के मछली पकड़े वाले 12 जालों को कथित तौर पर काट दिया और देश की एक नौका से जीपीएस उपकरण ले गए जिसमें छह मछुआरे सवार थे।
पंबन कंट्री बोट फिशरमेन ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष अरूल ने कहा कि छह मछुआरे आज सुबह समुद्र में गए। श्रीलंका की नौसेना के कर्मी मौके पर आए और मछली पकड़ने के 12 जालों को काटकर उन्हें समुद्र में फेंक दिया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने नौका से जीपीएस उपकरण भी जब्त कर लिया और डीजल को समुद्र में बहा दिया। मछुआरों को वहां मछली नहीं पकड़ने की चेतावनी देने के बाद खदेड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मछुआरे अपने हाथों से नौका को सरका कर किनारे तक लेकर आए।
Latest India News