A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में 0.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई

श्रीनगर में 0.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 0.7 डिग्री था, लेकिन आज यह 0.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। पहलगाम में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

<p>श्रीनगर में 0.1 डिग्री...- India TV Hindi
Image Source : IANS श्रीनगर में 0.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई

श्रीनगर: मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। लद्दाख के द्रास शहर का तापमान शून्य से 12.7 डिग्री नीचे था। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 0.7 डिग्री था, लेकिन आज यह 0.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। पहलगाम में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख में द्रास सबसे ठंडा रहने के अलावा, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 6.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी के अनुसार, जम्मू शहर में आज सबसे कम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 11.2 डिग्री, बटोटे में 6.0 डिग्री, बनिहाल में 2.0 डिग्री और भद्रवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि 19 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इस दौरान रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Latest India News