1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 50 सालों से इसने कर रखा है भारत की नाक में दम.......

50 सालों से इसने कर रखा है भारत की नाक में दम.......

नई दिल्ली: मणिपुर के चंदेल इलाके में हाल ही में सेना के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर 18 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले की साजिश के पिछे था 75

50 सालों से इसने कर रखा...- India TV Hindi
50 सालों से इसने कर रखा है भारत की नाक में दम.......

नई दिल्ली: मणिपुर के चंदेल इलाके में हाल ही में सेना के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर 18 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले की साजिश के पिछे था 75 वर्षीय एसएस खाप्लांग। एनएससीएन-के 75 वर्षीय खापलांग के नाम पर ही है।

नगालैंड के उग्रवादी संगठन नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-के) का खाप्लांग मुखिया है और इसने उत्तर पूर्व में उग्रवाद को बढ़ावा देने के लिए मोर्चा संभाल रखा है। इसने पिछले 50 सालों से भारत की नाक में दम कर रहा है।

खापलांग का जन्म 1940 में म्यांमार के पंगसाउ पास के वखथम गांव में हुआ जो 10 भाई-बहनों में सबसे छोटा है। इसका कहना है कि उसने असम के मारघेरिटा के स्कूल में पढ़ाई के बाद कचिन केमैतिकीना में बापटिस्ट मिशन स्कूल ज्वाइन किया।

Latest India News