मुरादाबाद: भाजपा सांसद वरुण गांधी आज उस समय बाल-बाल बच गए जब यहां पार्टी के एक समारोह में उनके समर्थकों से खचाखच भरा एक अस्थाई मंच गिर पड़ा।
छजलैट के किसानों के साथ बातचीत करने जा रहे वरण मुरादाबाद-हरिद्वार राजमार्ग स्थित पीली कौठी चौक पर थोड़ी देर ठहरे थे जहां स्थानीय सांसद सर्वेश कुमार ने एक स्वागत समारोह आयोजित किया था।
घटना जिस समय घटी उस समय वरुण गांधी मंच पर कुमार और मुरादाबाद की मेयर वीना अग्रवाल के साथ थे। सुल्तानपुर के सांसद वरुण आज ही 36 साल के हुए हैं। मुरादाबाद के एएसपी यशवीर सिंह ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।
Latest India News