पालघर: यहां के नाल्लासोपरा में एक सौतेला पिता एक किशोरी से 4 साल तक कथित तौर पर बलात्कार करता रहा। पुलिस ने आज बताया कि यह जघन्य अपराध तब सामने आया जब 18 वर्षीय पीडि़ता ने 28 अगस्त को पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी किशोरी का वर्ष 2012 से यौन उत्पीड़न कर रहा था। वह जब भी घर में अकेली होती थी तब वह उसके साथ दुष्कर्म करता था।
पुलिस ने कहा कि उसके सौतेले पिता ने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के बाद, तुलिंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है, जो फरार है।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और POCSO कानून की विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Latest India News