1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गांधी जी की पुण्यतिथि पर गोडसे की पुस्तक के विमोचन पर विवाद

गांधी जी की पुण्यतिथि पर गोडसे की पुस्तक के विमोचन पर विवाद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के ही दिन उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे पर आधारित पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम का नवगठित गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने विरोध किया है।

gandhi ji- India TV Hindi
gandhi ji

पणजी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के ही दिन उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे पर आधारित पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम का नवगठित गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने विरोध किया है। अनूप अशोक सरदेसाई की नाथूराम गोडसे- एक हत्यारे की कहानी नामक पुस्तक का विमोचन कल होना निर्धारित है। यह कार्यक्रम मडगांव स्थित सरकारी रवींद्र भवन में रखा गया है और पुस्तक का विमोचन भाजपा के नेता और भवन के अध्यक्ष दामोदर नाइक को करना है।

गोवा फॉरवर्ड के सचिव मोहनदास लोलाइनकर ने आज बताया, सरकारी परिसर का इस्तेमाल ऐसे देशद्रोही काम के लिए किए जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए। अगर सरकार इस समारोह को होने देती है तो हम रवींद्र भवन के सामने सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस विरोध को निर्दलीय विधायक विजय सरदेसाई समेत विभिन्न तबकों का समर्थन है।

लोलाइनकर ने कहा, पार्टी के कार्यकर्ता आयोजनस्थल के प्रवेश द्वारों को अवरूद्ध करेंगे ताकि कोई इस समारोह में शामिल न हो पाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन शांतिपूण होगा।

Latest India News