1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पथराव की घटनाएं

कश्मीर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पथराव की घटनाएं

कश्मीर में शुक्रवार एक दर्जन से अधिक स्थानों से पथराव की घटनाओं की खबर है लेकिन हिंसा में कोई हताहत नहीं हुआ। अलगाववादियों के प्रस्तावित मार्च को टालने के लिए कई क्षेत्रों में कफ्र्यू लागू रहा।

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

श्रीनग: कश्मीर में शुक्रवार एक दर्जन से अधिक स्थानों से पथराव की घटनाओं की खबर है लेकिन हिंसा में कोई हताहत नहीं हुआ। अलगाववादियों के प्रस्तावित मार्च को टालने के लिए कई क्षेत्रों में कफ्र्यू लागू रहा।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, सोपोर, शोपियां, कुलगाम, बारामूला, हंदवाड़ा, बांदीपुरा और पुलवामा जिलों में जुमे की नमाज के बाद पथराव की 21 घटनाओं की खबर है। उन्होंने कहा कि हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले, अधिकारियों ने CRPF और प्रदर्शनकारियों के बीच 16 अगस्त को हुई झड़पों में 4 आम लोगों की मौत के खिलाफ अलगाववादियों के मार्च के आह्वान को ध्यान में रखते हुए बडगाम जिले के कुछ क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरे श्रीनगर जिले, अनंतनाग शहर, पाम्पोर, शोपियां, बारामूला के खानपुरा, गंदेरबल और बांदीपुरा के कालूसा में कफ्र्यू जारी रहा।

Latest India News