1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिला भारत-नेपाल

एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिला भारत-नेपाल

नई दिल्ली: भारत के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को करीब 12.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल का कोडारी बताया

एक बार फिर भूकंप के...- India TV Hindi
एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिला भारत-नेपाल

नई दिल्ली: भारत के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को करीब 12.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल का कोडारी बताया जा रहा है। भूकंप के झटके 5 मिनट तक महसूस किए गए।

भूकंप की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे 3:30 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई है।

भूकंप के झटके दिल्ली, बिहार, सिक्किम, यूपी और देश के अन्य शहरों में महसूस किए गए। वहीं दूसरी ओप नेपाल में रूक-रूक कर भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, ये झटके शनिवार को नेपाल में आए भूकंप के आफ्टर शॉक्स हो सकते हैं।

नेपाल में शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता 7.9 मापी गई धी।

दिल्ली में मेट्रो रेल की सेवा रोक दी गई है।

Latest India News