1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उज्जैन सिंहस्थ कुभ : तेज आंधी और बरसात से गिरा पांडाल, साधु समेत 5 की मौत

उज्जैन सिंहस्थ कुभ : तेज आंधी और बरसात से गिरा पांडाल, साधु समेत 5 की मौत

मप्र के उज्‍जैन शहर में चल रहे सिंहस्‍थ कुंभ 2016 में आज तेज आंधी और बरसात के चलते एक पांडाल गिर गया, जिसकी वजह से एक साधु समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

kumbh- India TV Hindi
kumbh

उज्‍जैन: मप्र के उज्‍जैन शहर में चल रहे सिंहस्‍थ कुंभ 2016 में आज तेज आंधी और बरसात के चलते एक पांडाल गिर गया, जिसकी वजह से एक साधु समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि इस समय उज्जैन में कुंभ के चलते भारी भीड़ जमा हुई है। देश विदेश के लोग सिंहस्थ में शिरकत करने पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक घायलों को पास के अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने भी राहत कार्य तेज करने के आदेश दे दिए हैं।    

तेज आंधी से गिरे कई टेंट:

सिंहस्‍थ कुंभ मेले में तेज आंधी के चलते कई टैंट गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ है। कुंभ मेले के पीआरओ देवेंद्र जोशी ने इंडिया टीवी से बात करते हुए घटना पर दु:ख जताने के साथ ही कहा है कि राहत और बचाव के तत्‍काल प्रबंध कर दिए गए है और सभी तरह की सुविधाएं घायलों को तुरंत उपलब्‍ध कराने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पास में तीन अस्पताल हैं जहां पर घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे में 70  से अधिक लोग जख्मी हुए हैं।

Latest India News