1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो शिक्षकों की प्रताडना से तंग छात्रा ने केरोसीन उड़ेलकर दी जान

दो शिक्षकों की प्रताडना से तंग छात्रा ने केरोसीन उड़ेलकर दी जान

जयपुर: राजस्थान में कल एक बारहवीं कक्षा की छात्रा ने दो शिक्षकों द्वारा प्रताडित करने से तंग आकर केरोसीन का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना राजस्थान

दो शिक्षकों की...- India TV Hindi
दो शिक्षकों की प्रताडना से तंग छात्रा ने केरोसीन उड़ेलकर दी जान

जयपुर: राजस्थान में कल एक बारहवीं कक्षा की छात्रा ने दो शिक्षकों द्वारा प्रताडित करने से तंग आकर केरोसीन का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना राजस्थान के बांसवाडा जिले के सदर थाना इलाके की है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि सीकर के एक निजी स्कूल में पढने वाली दीया दीपावली की छुट्टियों में घर आई हुई थी। दीया ने अपने कमरे में कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस को मौके से बिना हस्ताक्षर का सुसाइड नोट मिला है जिसमें दीया ने सीकर के स्कूल के शिक्षक पीयूष और रमाकांत पर प्रताडित करने का जिक्र किया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए प्रेरित करना) के तहत शिक्षक पीयूष और रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Latest India News