पानगढ़: पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति के मौके पर मजाक-मजाक में एक छात्र की जान चली गई। पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में ग्यारहवी क्लास के एक छात्र रोहित की नदी मे डूबने की तस्वीर सामने आई है। रोहित अपने दोस्तों के साथ नदी पर स्नान करने आया था लेकिन अचानक वो नदी के पानी में गिर गया और डूब गया।
जिस वक्त ये पूरा हादसा हुआ, उस वक्त रोहित का ही एक दोस्त अपने मोबाइल फोन से उसके नहाने का वीडियो बना रहा था। रोहित के नदी में डूबने की ये तस्वीर मोबाइल फोन में कैद हो गई।
दरअसल रोहित अपने दो दोस्तों के साथ दामोदर नदी में स्नान करने के लिए आया था। रोहित और उसका एक दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरे। जबकि एक दोस्त वहीं किनारे पर खड़ा होकर उसका वीडियो बनाने लगा। पानी के अंदर जाने पर रोहित उसमें घिर गया हालांकि उसके दोस्त ये समझते रहे कि वो पानी में डूबने का नाटक कर रहा है। और ये सब वो अपने दोस्तों को डराने के लिए कर रहा है। बाद में उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन ये कोशिशें बेकार साबित हुई।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-
Latest India News