1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AMU के दो गुटों में हिंसा, रैपिड ऐक्शन फोर्स तैनात, 1 छात्र की मौत

AMU के दो गुटों में हिंसा, रैपिड ऐक्शन फोर्स तैनात, 1 छात्र की मौत

हंगामा उस वक्त शुरू हआ जब विश्वविद्यालय के मुमताज हास्टल के एक निवासी पर हमला हुआ और उसके कमरे में आग लगा दी गई।

aligarh muslim university clash- India TV Hindi
aligarh muslim university clash

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में कल आधी रात को छात्रों के दो क्षेत्रीय समूहों के बीच झड़प में एक छात्र की मौत हो गई जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी और रैपिड ऐक्शन फोर्स की तैनाती कर दी। पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले अलीगढ़ रेंज के डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने आज बताया की हंगामा उस वक्त शुरू हआ जब विश्वविद्यालय के मुमताज हास्टल के एक निवासी पर हमला हुआ और उसके कमरे में आग लगा दी गई।

पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज करने प्रॉक्टर दफ्तर पहुंचा। जैसे ही इस घटना की खबर फैली, दो प्रतिद्वंद्वी क्षेत्रीय समूहों से जुड़े छात्र जमा हो गए और झड़प छिड़ गई।

पुलिस ने बताया कि देर रात प्रॉक्टर दफ्तर के निकट महताब की गोली मार कर उस वक्त हत्या कर दी गई जब छात्रों के दोनों समूहों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं।

गुस्साए छात्रोंने एक जीप और आधे दर्जन से ज्यादा बाइक को आग के हवाले कर दिया। छात्रों की भीड़ ने प्रॉक्टर दफ्तर की इमारत में भी आग लगा दी। हिंसा इतना व्यापक थी कि पुलिस को विश्वविद्यालय परिसर की विभिन्न जगहों पर हालात पर काबू पाने में तकरीबन दो घंटे लगे।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ और संभल क्षेत्रों से जुड़े प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच कुछ समय से तनाव चल रहा था। इंजीनियरिंग कालेज के लिए प्रवेश परीक्षा आज होने वाली है जिसमें सिर्फ अलीगढ़ परिसर से 13000 छात्र हिस्सा लेंगे। इसके मद्देनजर, रेपिड ऐक्शन फोर्स सभी संवेदनशील जगहों पर तैनात कर दिए गए हैं।

Latest India News