फरीदाबाद: फरीदाबाद के सरूरपुर इलाके में दो दिन पहले चाय वाले की मामूली कहासुनी पर हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या को अंजाम देने वाला एक मुख्य आरोपी बीकॉम का छात्र है। दुकानदार द्वारा सामान न देने पर तीन युवकों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी।
क्या है पूरा मामला?
घटना दो दिन पुरानी है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी राजपाल है जिसने अपने दो साथियों अतुल और गौतम के साथ मिलकर चायवाले का सिर्फ इसलिए मर्डर कर दिया क्योंकि उसने दुकान खोलकर सामान देने से मना कर दिया था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले से जुड़ें तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने किए पर अफसोस कर रहा है आरोपी
घटना को अंजाम देने वाला आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि बीकॉम का स्टूडेंट था। अब उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा है। केवल सामान न दिए जाने के चलते उसने दुकानदार के प्रति अपने मन में रंजिश पाल ली जिसके बाद उसने अपने दोस्त अतुल और गौतम के साथ मिलकर दुकानदार की पीट पीटकर हत्या कर दी।
Latest India News