1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: यूपी में दरोगा कर रहे थे तमंचे पर डिस्को, हुए सस्पेंड

Video: यूपी में दरोगा कर रहे थे तमंचे पर डिस्को, हुए सस्पेंड

एक समारोह में दारोगा के सामने अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग की गई, लेकिन दारोगा लड़की का डांस देखने में मशगूल रहे। जश्न में गोलियां चलाने वाले लड़कों को पकड़ना तो दूर उन्हें रोकने तक की कोशिश नहीं की। जानिए आगे क्या हुआ।

UP Sub-inspector seen enjoying girls dance in video suspende- India TV Hindi
UP Sub-inspector seen enjoying girls dance in video suspende

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर कितना संजीदा है उसकी पोल खुल चुकी है। राजधानी लखनऊ से करीब 80 किलोमीटर सीतापुर से जो तस्वीरें सामने आईं हैं वो बेहद हैरान करने वाली हैं।

ये भी पढ़े- Video: पेड़ पर अटकी रही 6 जिंदगियां, 24 घंटे बाद सेना ने बचाया

एक समारोह में दारोगा के सामने अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग की गई, लेकिन दारोगा लड़की का डांस देखने में मशगूल रहे। जश्न में गोलियां चलाने वाले लड़कों को पकड़ना तो दूर उन्हें रोकने तक की कोशिश नहीं की।

बात यहीं तक होती तो भी ठीक था। अगले ही पल दारोगा सीताराम ने अपनी जेब से नोट निकाला और उसे डांस करने वाली लड़की को थमा दिया। बहरहाल दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

कानून को ताक पर रखकर और पुलिसवाले की मौजूदगी को दरकिनार करके एक एक कर कई गोलियां यहां दागी जाती हैं। और हैरानी की बात ये थी कि यहां मौजूद उत्तर प्रदेश के पुलिस के दारोगा सीताराम स्वर्णकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे इनके कानों तक गोली की आवाज पहुंच ही नहीं रही है।

पुलिस वाले के सामने कानून की धज्जियां उड़ाकर गोलियां चलाने की तस्वीरें उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से सामने आई हैं। जहां रामपुर कलां थाने में तैनात दारोगा सीताराम स्वर्णकार एक तिलक समारोह शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन उनके सामने ही यहां समारोह में मौजूद कुछ लड़कों ने अवैध हथियारों से गोलियां चलाई।

हाई कोर्ट ने हर्ष फायरिंग पर लगाया है रोक
हाईकोर्ट का आदेश है कि हर्ष फायरिंग नहीं होनी चाहिए। पुलिस को फायरिंग पर रोक लगाने की हिदायत है, लेकिन यहां तो दारोगा के सामने ही गोलियां दागी जा रही थी। बहरहाल जब ये वीडियों वायरल हुआ तो आला अफसरों ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।

गोलिया चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने गोलियां दागने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की है। कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है तो कुछ की तलाश की जा रही है, लेकिन जिस तरह से दारोगा के सामने अवैध हथियारों से गोलियां चलाई गईं और वो खामोशी से डांस देखता रहा। वो दिखाता है कि यूपी पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर कितनी संजीदा है।

देखिए वीडियो-

Latest India News