1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुब्रमण्यम स्वामी का सवाल, क्या हिंदू कॉलेज मदरसे में तब्दील हो रहा है?

सुब्रमण्यम स्वामी का सवाल, क्या हिंदू कॉलेज मदरसे में तब्दील हो रहा है?

स्वामी से हिंदू कॉलेज में छात्राओं के छात्रावास की फीस बढ़ाए जाने के बाद उत्पन्न हुए विरोध पर सवाल किया गया था।

Subramanian Swamy- India TV Hindi
Subramanian Swamy

नई दिल्ली: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि क्या हिंदू कॉलेज मदरसे में तब्दील हो रहा है। स्वामी से हिंदू कॉलेज में छात्राओं के छात्रावास की फीस बढ़ाए जाने के बाद उत्पन्न हुए विरोध पर सवाल किया गया था।

स्वामी ने ट्वीट किया, मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में छात्राओं से छात्रावास की फीस तीन गुना वसूलने पर आपत्ति जताते हुए एचआरडी मंत्री को पत्र लिखा है। क्या यह मदरसे में तब्दील हो रहा है?

उन्हौंने बताया कि इस मामले के संबंध में उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भी लिखा है। राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली महिला आयोग ने भी इस मामले का संग्यान लिया है।

Latest India News