1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा अध्यक्ष ने संसद के लिए नई इमारत का रखा प्रस्ताव

लोकसभा अध्यक्ष ने संसद के लिए नई इमारत का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद भवन के लिए एक नई इमारत बनाने का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि वर्तमान 88 साल पुरानी इमारत पर समय और बढ़ती उम्र का असर

sumitra mahajan- India TV Hindi
sumitra mahajan

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद भवन के लिए एक नई इमारत बनाने का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि वर्तमान 88 साल पुरानी इमारत पर समय और बढ़ती उम्र का असर दिखने लगा है और यह अधिक जगह की बढ़ती मांग को पूरा करने में अब सक्षम नहीं है।

उन्होंने इसके लिए दो वैकल्पिक स्थल सुझाएं हैं...एक संसद भवन परिसर में ही और दूसरा समीप ही राजपथ के उस स्थान पर जहां रक्षा और दिल्ली पुलिस के कुछ बैरक स्थित हैं। महाजन ने इस बारे में शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखा है और उनसे नए संसद भवन परिसर के निर्माण के कार्य को शुरू करने पर विचार करने को कहा है।

संसद के लिए नए भवन की जरूरत को उचित ठहराते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि जब 1927 में वर्तमान इमारत को सेवा में लिया गया था तब कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों, मीडिया, संसद में कामकाज देखने आने वाले लोगों की संख्या सीमित थी लेकिन इन वर्षो में यहां आने वाले लोगों की संख्या कई गुणा बढ़ गई है।

Latest India News