1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गूगल CEO सुंदर पिचाई के ससुर ने 70 की उम्र में फिर से की शादी

गूगल CEO सुंदर पिचाई के ससुर ने 70 की उम्र में फिर से की शादी

कोटा: गूगल के CEO सुंदर पिचाई के ससुर ओलाराम हरयानी ने 70 साल की उम्र में फिर से शादी कर ली। ओलाराम विधुर हैं। कोटा शहर में सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले ओलाराम ने

सुंदर पिचाई के ससुर ने...- India TV Hindi
सुंदर पिचाई के ससुर ने 70 की उम्र में फिर से की शादी

कोटा: गूगल के CEO सुंदर पिचाई के ससुर ओलाराम हरयानी ने 70 साल की उम्र में फिर से शादी कर ली। ओलाराम विधुर हैं। कोटा शहर में सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले ओलाराम ने 65 वर्षीय माधुरी शर्मा से शादी की है। शर्मा एक सैन्यकर्मी की विधवा है। दोनों का विवाह आर्य समाज के रीति रिवाजों के अनुसार हुआ।

कोटा के सरकारी पोलिटेक्नीक कालेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी ओलाराम मुंबई में रहते हैं । उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है जो दोनों विदेश में रहते हैं। उनकी बेटी अंजली गूगल के CEO सुंदर पिचई की पत्नी है।

ओलाराम ने शादी के बाद कहा, हर किसी को अपनी इच्छा के अनुसार स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीने का अधिकार है।

Latest India News