नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने व्यापम घोटाले में CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए CBI को नोटिस जारी किया है और 2 हफ्तों के अंदर जवाब मांगा है। जिसपर CBI सैंद्धांतिक तरीके से जांच को तैयार हो गई है। साथ ही कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 24 जुलाई दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने व्यापम घोटाले से जूड़े सभी मामले CBI को सौंपते हुए कहा कि, "व्यापम से जुड़ी सभी मौतों की जांच CBI करेगी।"
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल को हटाने के मामले में भी नोटिस जारी किया है। राज्यपालराम नरेश यादव को हटाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्यपाल, केंद्र और MP सरकार को नोटिस भेजा है।
और पढ़ें: आखिर क्या है कई लोगों की जान लेने वाला व्यापम घोटाला !
Latest India News