1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुप्रीम कोर्ट में याकूब मेमन की याचिका पर सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट में याकूब मेमन की याचिका पर सुनवाई आज

नई दिल्ली: 1993 बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की दया याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। आज तय हो जाएगा कि मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब को फांसी पर रोक लगायी

याकूब की फांसी पर सीताराम येचुरी, महासचिव, सीपीएम ने कहा कि, सने जो अपराध किया उससे छूट नहीं मिल सकती लेकिन हम ये भी कहते हैं कि जैसे कई देशों में फांसी की सज़ा को हटा लिया गया है वैसे ही भारत में भी फांसी की सज़ा को ख़त्म किया जाना चाहिए।

दूसरी तरफ बीजेपी याकूब को फांसी दिए जाने की वक़ालत कर रही है। बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने जहां याकूब की फांसी पर सियासत को ग़लत बताया है। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने याकूब के साथ कई और धमाकों में शामिल लोगों को भी सज़ा दिए जाने की मांग की है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ने कहा कि, "याकूब मेमन के फांसी का मै स्वागत करता हूं, लेकिन मालेगांव,मडोसा,समझौता एक्सप्रेस और अजमेर दरगाह शरीफ में बम ब्लास्ट करनेवाले संघ के कार्यकर्ताओं पर भी सख्त करवाई होनी चाहिए।"

महाराष्ट्र के गवर्नर के पास भी याकूब मेमन की दया याचिका पेंडिंग है। ख़बर है कि इसी सिलसिले में महाराष्ट्र सरकार के गृह, क़ानून और न्यायिक विभाग के अधिकारियों ने गवर्नर से मुलाकात की और उन्हें मर्सी पिटीशन को रिजेक्ट करने की सलाह दी है।

Latest India News