1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब योग करते हुए सो गए रेल मंत्री सुरेश प्रभु

जब योग करते हुए सो गए रेल मंत्री सुरेश प्रभु

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन कोच्चि में योग करते-करते सो गए रेल मंत्री सुरेश प्रभु। इस वीडियों में इंस्ट्रक्टर के जगाने के बाद खुली मंत्री जी की नींद योग दिवस का एक ऐसा

जब योग करते हुए सो गए...- India TV Hindi
जब योग करते हुए सो गए रेल मंत्री सुरेश प्रभु

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन कोच्चि में योग करते-करते सो गए रेल मंत्री सुरेश प्रभु। इस वीडियों में इंस्ट्रक्टर के जगाने के बाद खुली मंत्री जी की नींद योग दिवस का एक ऐसा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिससे सरकार की किरकिरी हो सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन कोच्ची के राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु सोते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि वो आसन करते करते सो गए थे।

इन वीडियों में साफ दिख रहा है कि पहले सुरेश लेटे हुए हैं, फिर जब उन्हें हिलाया जाता है तो वो चौंक कर आसपास देखते हैं। तबतक उनके आसपास के तमाम लोग योग खत्म कर बैठ चुके थे।कुछ लोगों ने ये वीडियो उस वक्त कैमरे में कैद कर ली थी।अब ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

वीडियो देखनें के लिए क्लिक करें

Latest India News