मेरठ: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि दो साल में हमने साठ साल के बराबर काम करने की कोशिश की है। गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर विद्युत रेल खंड का लोकार्पण करने आये सुरेश प्रभु ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि पहले हर दिन 4 किलोमीटर रेल लाइन बिछी थी, जबकि हमने 19 किलोमीटर प्रतिदिन रेल लाइन बिाने का कार्य शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि विकास को गति देने के लिए हर राज्य में संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाकर रेल लाइन का निर्माण होगा।
प्रभु ने संवाददाताओं से कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा रेल यात्री हैं। इसलिए सरकार आने वाले दिनों में यहां ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। 4500 करोड़ रूपये यूपी को बजट में दिया गया ताकि यहां रेल परियोजना पर काम समय से हो और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पश्चिमी उप्र में जरूरत के मुताबिक नई ट्रेन जरूर चलेगी। हम जल्द ही हाईस्पीड और सेमी स्पीड ट्रेनें लाने जा रहे हैं। इनमें आम जनता के लिए दीनदयाल और अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। इसके अलावा उदय एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और हमसफर आदि ट्रेन भी हैं।
रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जो काम कर रही है, उसका फायदा अगले तीन साल में लोगों को मिलने लगेगा। पिले सालों में निविदा प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है।
Latest India News