1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सउदी अरब में बेरोजगार भारतीयों से सुषमा बोलीं, वापस भारत आ जाओ

सउदी अरब में बेरोजगार भारतीयों से सुषमा बोलीं, वापस भारत आ जाओ

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सउदी अरब में नौकरी गंवा चुके भारतीय कामगारों से अपील की है कि भुगतान नहीं किए गए बकाये का दावा अपने नियोक्ताओं के यहां दायर करें और जल्दी घर वापस आ जाएं।

Sushma Swaraj- India TV Hindi
Sushma Swaraj

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सउदी अरब में नौकरी गंवा चुके भारतीय कामगारों से अपील की है कि भुगतान नहीं किए गए बकाये का दावा अपने नियोक्ताओं के यहां दायर करें और जल्दी घर वापस आ जाएं और कहा कि सरकार उनके वापस आने का खर्चा वहन करेगी।

सुषमा ने ट्वीटों की एक श्रृंखला में कहा, सउदी अरब में भारतीय कामगार- कृपया अपने दावे दाखिल करें और घर लौट आएं। हम आपको निशुल्क लेकर आएंगे। उन्होंने कहा, जब सउदी सरकार बंद हो चुकी कंपनियों के साथ निपटारा करेगी तो आपका बकाया भी अदा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दावों के निपटारे में वक्त लगेगा और अनिश्चितकाल तक सउदी अरब में इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है।

Latest India News