1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन व्यापार बढ़ाने की पहल: सुषमा

भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन व्यापार बढ़ाने की पहल: सुषमा

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में कहा कि, यह भारत और अफ्रीकी संघ के राष्ट्रों के बीच व्यापार एवं निवेश बढ़ाने की एक पहल है। सुषमा ने अपने संबोधन

भारत-अफ्रीका शिखर...- India TV Hindi
भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन व्यापार बढ़ाने की पहल: सुषमा

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में कहा कि, यह भारत और अफ्रीकी संघ के राष्ट्रों के बीच व्यापार एवं निवेश बढ़ाने की एक पहल है। सुषमा ने अपने संबोधन के दौरान कहा, "भारत में अफ्रीकी देशों का यह सम्मेलन एक पारिवारिक पुनर्मिलन की तरह है।"

सुषमा ने एक अफ्रीकी कहावत को उद्धृत करते हुए कहा, "यदि आप तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो अकेले चलें। लेकिन यदि आप दूर तक जाना चाहते हैं, तो साथ चलें।"

उन्होंने कहा कि भारत 'सबका साथ, सबका विकास' में यकीन रखता है। विदेश मंत्री ने कहा, "हम अफ्रीका के साथ दीर्घकालिक संबंध चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन भारत और अफ्रीका संघ के राष्ट्रों के बीच व्यापार एवं निवेश बढ़ाने की एक पहल है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाददाताओं से कहा, "यह शिखर सम्मेलन भारत और अफ्रीका के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।"

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन विदेश में अफ्रीकी नेताओं के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक बताया जा रहा है, जिसमें अफ्रीकी संघ के 54 देशों के 1,000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

Latest India News